असम के विधायक अमीनुल इस्लाम विवादास्पद बयान के चलते गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने दी कड़ी चेतावनी

Date:

असम के विधायक अमीनुल इस्लाम विवादास्पद बयान के चलते गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने दी कड़ी चेतावनी

असम पुलिस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के ढिंग से विधायक अमीनुल इस्लाम को एक विवादास्पद बयान देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस्लाम ने दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला केंद्र सरकार की साजिश है।

पार्टी ने बयान से बनाई दूरी

इस बयान के बाद AIUDF पार्टी प्रमुख ने अमीनुल इस्लाम के बयान से खुद को अलग कर लिया है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चेतावनी दी थी कि,जो भी असम की भूमि से पाकिस्तान का समर्थन करेगा, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

पीएम मोदी और अमित शाह पर गंभीर आरोप

अमीनुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह 2018 के पुलवामा हमले के पीछे थे और अब पहलगाम हमले में भी उन्हीं की भूमिका है। उन्होंने कहा: भाजपा ने पुलवामा हमले को 2019 के आम चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया। मैंने उस समय जांच की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मुझे विश्वास है कि जैसे पुलवामा में हुआ, वैसे ही पहलगाम में भी केंद्र सरकार की भूमिका है।”

हमले की सच्चाई को लेकर गुमराह करने का आरोप

इस्लाम ने यह भी दावा किया कि हमलावरों ने पीड़ितों की पहचान की पुष्टि नहीं की थी और अंधेरे का फायदा उठाकर अंधाधुंध फायरिंग की। जबकि यह हमला दोपहर के समय हुआ था और वीडियो फुटेज व बचे हुए चश्मदीदों के अनुसार हमलावरों ने धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया।

गिरफ्तारी और पूछताछ

इस विवाद के बाद आमजन में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते पुलिस ने अमीनुल इस्लाम को नागांव जिले के ढिंग स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें गुवाहाटी स्थानांतरित कर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related