इंडिगो संकट के बीच सभी एयरलाइन्स को सरकार के सख्त निर्देश-ज्यादा किराया वसूला तो होगी सख्त कार्रवाई

Date:

नई दिल्ली। इंडिगो के विमानों के रद्द होने के बीच दूसरी सारी एयरलाइन्स ने अपना किराया कई गुना बढ़ा दिया है। अब केंद्र सरकार ने शनिवार को सभी एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों से तय सीमा से ज्यादा किराया वसूला जाए। सरकार की ओर से कहा गया है कि ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

इंडिगो के संचालन में रही समस्या की वजह से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से विमान किराये में भी बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार के मुनाफाखोरी से बचाने के लिए मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर उचित और वाजिब किराया सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामक शक्तियों का प्रयोग किया है।

केंद्र सरकार ने बताया है कि सभी एयरलाइनों को एक आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है जिसमें अब निर्धारित किराया सीमा का कड़ाई से पालन अनिवार्य किया गया है। नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय के बयान के मुताबिक ये सीमाएं तब तक लागू रहेंगी जब तक स्थिति पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाती। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस निर्देश का उद्देश्य बाजार में मूल्य निर्धारण अनुशासन बनाए रखना, संकटग्रस्त यात्रियों के किसी भी शोषण को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि जिन नागरिकों को तत्काल यात्रा करने की आवश्यकता हैजिनमें वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज शामिल हैंइस अवधि के दौरान वित्तीय कठिनाई का सामना करें।

इंडिगो में आज भी बरकरार है संकट

इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला आज भी जारी है। शनिवार को अभी तक 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक ही 19 उड़ानें रद्द हो चुकी थीं। देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसा ही हाल है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर भी शनिवार को छह घरेलू उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। शुक्रवार को इंडिगो का परिचालन लगभग ठप रहा और दिनभर में इंडिगो की 1000 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं 4 दिसंबर को 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। इस तरह बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं और देश का हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की 106 (54 प्रस्थान और 52 आगमन) उड़ानें रद्द हुई हैं। मुंबई हवाई अड्डे पर सुबह 9 बजे तक 109, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड पर 108 उड़ानें रद्द हुई हैं। वहीं पुणे हवाई अड्डे पर शनिवार को इंडिगो की 42 उड़ानें रद्द हुई हैं। जिनमें से 14 आगमन और 28 प्रस्थान उड़ाने हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की 69 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं, जिनमें 26 आगमन और 43 प्रस्थान उड़ानें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...