थाईलैंड के फुकेट में बम की अफवाह से एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्री थे सवार

0
0
थाईलैंड के फुकेट में  बम की अफवाह से एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्री थे सवार
थाईलैंड के फुकेट में बम की अफवाह से एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्री थे सवार

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली रही एअर इंडिया की फ्लाइट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 156 यात्री सवार थे।

बताया जाता है कि विमान ने शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे (0230 GMT) दिल्ली के लिए फुकेट हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर एक बड़ा चक्कर लगाकर वापस फुकेट पहुंचा। इसके बाद फुकेट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिग की। सभी यात्री और क्रू सेफ हैं, किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशन थाईलैंड ने बताया कि बम की धमकी मिलते ही फुकेट एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट कंटिन्जेंसी प्लान एक्टिवेट कर दिया। एयरपोर्ट अफसरों ने कहा कि धमकी को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

इससे पहले लंदन जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराया गया है। यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी, जिसने सुबह 5.39 बजे उड़ान भरी थी। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके एअरस्पेस बंद होने के कारण कई विमानों का मार्ग या तो परिवर्तित किया जा रहा है या फिर विमानों को वापस मूल स्थान पर लैंड कराया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ही अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे की शिकार हो गई। टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बी जे अस्पाताल के हॉस्टल से जाकर टकरा गई। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हॉस्टल में मौजूद कई लोगों की भी मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुल 265 लोगों की जान चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here