सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए वायुसेना का बड़ा कदम: संवेदनशील इलाकों में युद्धाभ्यास का ऐलान

Date:

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए वायुसेना का बड़ा कदम: संवेदनशील इलाकों में युद्धाभ्यास का ऐलान

भारत ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारतीय वायुसेना इस रणनीतिक और संवेदनशील गलियारे के पास युद्धाभ्यास करने जा रही है। इसके लिए नोटम जारी कर दिया गया है, जिसके दौरान नागरिक उड़ानों पर रोक रहेगी ताकि वायुसेना की गतिविधियों के लिए पूरा हवाई क्षेत्र खाली रहे।

Rafale, S-400 air-defence systems booster dose, says Air Force chief |  Latest News India

यह इलाका नाकुला और डोकलाम के करीब है—वही क्षेत्र जहां पहले भी भारत और चीन के बीच तनाव की स्थितियां बन चुकी हैं। वायुसेना द्वारा चुना गया यह युद्धाभ्यास स्थल 2020 में सिक्किम सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प वाली जगह के बेहद नजदीक है।

इसके अलावा, यह क्षेत्र भारत-चीन-भूटान ट्राई-जंक्शन यानी डोकलाम के भी पास है, जहां 2017 में दोनों देशों के बीच बड़ा सैन्य गतिरोध हुआ था।

वायुसेना ने इस इलाके में 13 से 20 नवंबर के बीच युद्धाभ्यास करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही एक दूसरा नोटम अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास भी जारी किया गया है—यह वही क्षेत्र है जहां दिसंबर 2022 में तवांग के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।

सूत्रों के अनुसार, इस इलाके में वायुसेना 13 से 15 नवंबर और फिर 17 से 19 नवंबर के बीच अभ्यास करेगी। यह कदम उत्तर-पूर्व में भारत की रणनीतिक तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related