वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह का दावा-ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराए थे पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट

Date:

नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना ने पाकिस्तान के छह विमानों को तबाह कर दिया था। गिराए गए विमानों में पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट्स और एक जासूसी (टोही) विमान था। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमने इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान को साफसाफ मैसेज दे दिया है।

वायुसेना प्रमुख ने यह बयान बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में दिया है। एपी सिंह ने हवाई हमलों का श्रेय एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि ये (बहावलपुरजैशमोहम्मद मुख्यालय पर) हमारे द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की पहले और बाद की तस्वीरें हैं। यहां लगभग कोई अवशेष नहीं बचा है। आसपास की इमारतें लगभग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमारे पास केवल सेटेलाइट इमेज थे, बल्कि स्थानीय मीडिया से भी प्राप्त तस्वीरें थीं, जिनके माध्यम से हम अंदर की तस्वीरें प्राप्त कर सकते थे? हमने जो बिग बर्ड गिराया गया, वह संभवतः एक AWACS (एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) या इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म था। इसके तबाह होने से पाकिस्तान की हवाई ताकत को भारी झटका लगा है।

आतंकी ठिकानों की तस्वीरें साझा की

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दो तस्वीरें साझा की। उन्होंने आतंकी ठिकाने की उपग्रह तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये (बहावलपुरजैशमोहम्मद मुख्यालय पर) हमारे द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की पहले और बाद की तस्वीरें हैं। यहां लगभग कोई अवशेष नहीं बचा है। आसपास की इमारतें लगभग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमारे पास केवल उपग्रह चित्र थे, बल्कि स्थानीय मीडिया से भी तस्वीरें थीं, जिनके माध्यम से हम अंदर की तस्वीरें प्राप्त कर सकते थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related