जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

Date:

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नए उपराष्ट्रपति के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होगा। चुनाव आयोग के अनुसार 7 अगस्त से 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल होगा। 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार 7 अगस्त को इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल करने के बाद 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 9 सितंबर को मतदान होगा। इसके बाद इसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा किया जाता है। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद वोट डालते हैं। यह प्रक्रिया गुप्त मतदान के जरिए होती है और उपराष्ट्रपति चुनने के लिए सांसदों की कुल संख्या के आधार पर बहुमत की जरूरत होती है। फिलहाल संसद में 542 सदस्यों में से एनडीए के पास 293 सदस्य हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के पास 234 सदस्य हैं। राज्यसभा में 240 सदस्यों की प्रभावी संख्या में से एनडीए को करीब 130 और इंडिया गठबंधन को 79 सांसदों का समर्थन है। इस तरह एनडीए के पास कुल 423 और इंडिया के पास 313 सांसदों का समर्थन है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related