हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, फायर बिग्रेड की टीम ने 80 से ज्यादा छात्रों को बाहर निकाला

Date:

हैदराबाद। हैदराबाद के अमीरपेट इलाके के आदित्य एन्क्लेव की एक पांच मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। चौथी मंजिल पर संचालित एक कोचिंग संस्थान में मौजूद कई छात्र अंदर फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बालकनी के रास्ते से करीब 80 छात्रों को बाहर निकाला गया।

चश्मदीदों के अनुसार आग ऊपरी मंजिलों से उठती दिखाई दी और कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे परिसर में फैल गया। देखा गया कि इमारत से लोग सीढ़ियों के जरिए तेजी से नीचे उतर रहे थे, जबकि कुछ छात्र खिड़कियों और बालकनी में खड़े होकर मदद का इंतजार कर रहे थे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने सीढ़ीदार हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से चौथी मंजिल तक पहुंच बनाई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ छात्रों को हल्की सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई, जिन्हें एहतियातन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग को नियंत्रित करने में लगभग एक घंटा लगा और बड़ी जनहानि टल गई।

अधिकारियों ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह 10:59 बजे एक डिस्ट्रेस कॉल मिली थी। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में आग लगने से ग्राउंड फ्लोर से काफी घना धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गया, जिससे करीब 70 से 80 छात्र और स्टाफ अंदर फंस गए। पंजागुट्टा स्टेशन फायर ऑफिसर पी रमेश ने बताया कि हमने सीढ़ियों का इस्तेमाल करके छात्रों को बालकनी से नीचे उतरने में मदद की। अधिकारियों ने आग को और फैलने से रोकने के लिए बिल्डिंग की पावर सप्लाई काट दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related