नागपुर से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान से हवा में टकराया पक्षी, कैंसिल करनी पड़ी फ्लाइट

Date:

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान के साथ आए दिन किसी न किसी गड़बड़ी की खबर आती ही रहती है। अब एक खबर नागपुर से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान को लेकर आई है। बताया जाता है कि 24 अक्टूबर को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पक्षी से टकराने के बाद विमान नागपुर लौट आया और फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी साझा की।

एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार 24 अक्टूबर को नागपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI466, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पक्षी से टकरा गई। पायलट ने एहतियात के तौर पर, मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, विमान के निरीक्षण के लिए नागपुर लौटने का फैसला किया। विमान नागपुर में सुरक्षित रूप से उतर गया और रखरखाव जांच से गुजरा, जिसमें सुधार के लिए अधिक समय लगा, जिसके परिणामस्वरूप उड़ान रद्द कर दी गई। नागपुर में हमारी ग्राउंड टीम ने यात्रियों को भोजन परोसने सहित तत्काल सहायता प्रदान की। इस घटना के समय फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे। उल्लेखनीय है कि फ्लाइट से पक्षी टकराने की यह लगातार दूसरी घटना है। पिछले महीने भी एयर इंडिया की एक फ्लाइट से पक्षी टकरा गया था, जिससे उसका नोज कोन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना के बाद कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के रनवे पर एक बाज (पक्षी) का शव मिला था। एयर इंडिया ने कहा था कि बाज के टकराने से फ्लाइट का नोज कोन टूटा था और इस घटना में उसकी मौत हो गई।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related