नए साल के पहले दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस थाने के पास ब्लास्ट, आसपास की इमारतों के चकनाचूर हुए कांच

Date:

सोलन। नए साल के पहले ही दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक ब्लास्ट हुआ है। यह धमाका नालागढ़ पुलिस थाने के पास स्थित एक गली में हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज से आसपास के इमारतों के कांच चकनाचूर हो गए।

बताया जाता है कि विस्फोट घटनास्थल के पास आर्मी अस्पताल के शीशे भी चकनाचूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस तुरंत हरकत में गई. पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है और दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिमला से फॉरेंसिक टीम को भी सुबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया है। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बताया जा रहा है पुलिस थाना के आसपास निजी सरकारी भवन भी हैं। यहां पास में स्थित सैनिक विश्राम गृह की दीवारें और शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में नए साल पर लाखों पर्यटक पहुंचे हुए हैं। हर पर्यटन स्थल पर्यटकों से भरा पड़ा है, इस बीच इस तरह से संदिग्ध धमाका होने से सुरक्षा एजेंसियों के भी हाथ पांव फूल गए हैं। पुलिस सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान का कहना है कि एफएसएल की रिपोर्ट में ही ब्लास्ट के सही कारणों का पता चल सकेगा। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है हालांकि पुलिस कर्मियों के क्वार्टर और आर्मी कैंटीन के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related