केवल रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए कुली : द पावरहाउस

Date:

प्रशंसकों के लिए यह फिल्म रजनीकांत के फ़िल्मी करियर के पचास साल होने का जश्न है। सन टीवी के मालिक कलानिधि मारन ने इसे प्रोड्यूस किया है। जाहिर यह फिल्म रजनीकांत के लिए ही बनाई गई है। लेकिन अतिरेक हिंसक सीन के कारण इसे सर्टिफिकेट मिला है।

रजनीकांत कीकुलीएक हाईऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जो लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी एक मासमसाला एंटरटेनर है, जिसमें थलाइवा का स्वैग, स्टाइल और करिश्मा पूरे जोरशोर से नजर आता है। थलाइवाका उपयोग खास तौर पर रजनीकांत के लिए किया जाता है, जिन्हें उनके प्रशंसक इस नाम से पुकारते हैं। यह उनके करिश्माई व्यक्तित्व, नेतृत्व और तमिल सिनेमा में उनके विशाल प्रभाव को दर्शाता है। प्रशंसकों के लिएथलाइवासिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि रजनीकांत के प्रति उनके प्यार, सम्मान और भक्ति का प्रतीक है। फिल्म की कहानी एक पूर्व कुली, देवराजदेवा‘ (रजनीकांत) के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए खतरनाक तस्करी नेटवर्क और माफिया सरगना साइमन (नागार्जुन) से टकराता है। कहानी में कई ट्विस्ट, कैमियो और एक्शन सीक्वेंस हैं।

इसमें नागार्जुन खलनायक बने हैं। श्रुति हसन, सौबिन साहिर मुख्य रोल में हैं। पूजा हेगड़े का डांस और अंत में आमिर खान का कैमियो है। श्रुति का पूरा रोल डर के मारे भागने वाली लड़की का है जो केवल रोती, कांपती और भागती रहती है।

अगर आप रजनीकांत के भक्त नहीं हैं तो भूलकर भी मत जाइए। अझेलनीय।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत

रविवार सुबह डोडा, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस...