इंदौर। पूरे देश में आज करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस व्रत का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं। आज के दिन चांद का बहुत महत्व है। बिना चांद देखे महिलाएं पानी भी नहीं पी सकतीं। मध्यप्रदेश के कई शहरों में बादल छाए हैं, इसलिए हम आपको यहां प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय दे रहे हैं।
इस बार कई दुर्लभ योग
इस बार करवा चौथ पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। इस दिन गुरु के साथ वृषभ राशि में चंद्र की युति हो रही है। इसलिए गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग में करवा चतुर्थी का पूजन करना अत्यंत शुभ रहेगा। इसके साथ ही बुधादित्य योग भी बन रहा है। इसके प्रभाव से पारिवारिक जीवन में शुभता और सौख्यता आती है। शनि जब केंद्र स्थानों में स्वराशि में होता है तो शश योग बनता है। शनि पूर्व से ही स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहा है। 20 अक्टूबर को केंद्र स्थान में होने के कारण शश योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन चंद्र अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और इसके साथ अपने सबसे प्रिय नक्षत्र रोहिणी में भी भ्रमण करेंगे। यह दांपत्य जीवन के लिए काफी लाभदायक रहेगा।
शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि आरंभ– 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 06:46 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त– 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 04:16 मिनट पर
पूजा के लिए मुहूर्त
20 अक्टूबर शाम 5:46 से शाम 7:02 तक
राहुकाल के समय न करें पूजा
करवा चौथ पर इस बार राहुकाल रहेगा। यह शाम 04:17 बजे से 05:42 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में पूजा नहीं करना चाहिए।
किस शहर में कब निकलेगा चांद
इंदौर– 8.12 बजे
भोपाल-8.05 बजे
उज्जैन – 8 .15 बजे
बड़वानी– 8.21 बजे
खरगोन– 8.21 बजे
झाबुआ– 8.21 बजे
मंदसौर– 8.16 बजे
खंडवा– 8.12 बजे
रतलाम– 8.14 बजे
सीहोर– 8 .09 बजे
इटारसी– 8.08 बजे
नर्मदापुरम– 8.08 बजे
रायसेन– 8.06 बजे
ग्वालियर – 7.54 बजे
जबलपुर– 7.58 बजे
छिंदवाड़ा– 8.04 बजे
सिंगरौली– 7.44 बजे


