पुरी ; 46 साल के बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार
46 साल के बाद आख़िरकार पूरी के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मन्दिर के रत्न भंडार में रखे गए बहुमूल्य रत्न अलंकारों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई.पूर्व निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार 11 सदस्यीय टीम रत्न भंडार के अंदर गई.इस टीम में अलंकारों की गिनती के लिए जस्टिस विश्वनाथ रथ की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई कमिटी के दो सदस्य, जिला, मंदिर प्रशासन और सेवायतों के प्रतिनिधियों के अलावा राष्ट्रीय प्रत्नतात्विक सर्वेक्षण यानी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ए एस आई) के सदस्य थे.




