आज करवा चौथ पर कई दुर्लभ संयोग, जान लीजिए मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में कब दिखेगा चांद

Date:

इंदौर। करीब 200 साल बाद आज करवा चौथ पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। सिद्धि और शिववास का महासंयोग इस व्रत को और फलदायी बना रहा है। दोनों ही योग अत्यंत दुर्लभ और पूजन के लिए अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं। सिद्धि योग से किसी भी कार्य में सफलता मिलती है, वहीं शिववास का अर्थ होता है भगवान शिव का कैलाश पर विश्राम करना। इस योग में पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

माना जाता है कि माता सती ने भगवान शिव के लिए ही करवा चौथ का व्रत रखा था। बाद में यह परंपरा सुहागिनों द्वारा निभाई जाने लगी। इस दिन भगवान गणेश, मां गौरी, भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस व्रत से पति की उम्र तो बढ़ती ही है, सौभाग्य और सुख-शांति की प्राप्ति भी होती है।

इस बार थोड़ा बड़ा दिखेगा चांद

करवा चौथ के दिन चांद का विशेष महत्व है। बिना चांद के दर्शन किए यह व्रत पूर्ण नहीं होता। पंचांग के अनुसार, देश भर में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 13 मिनट है, लेकिन विभिन्न शहरों में इसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार चंद्रमा केवल अधिक चमकदार होगा, बल्कि पृथ्वी के थोड़ा करीब भी रहेगा। इसलिए यह पहले से बड़ा और उजला दिखाई देगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार इस साल करवा चौथ पर पूजा का शुभ समय मुहूर्त शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर 7 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं करवा माता की पूजा कर कथा सुनें और करवा में जल भरकर अपने सुहाग की दीर्घायु की प्रार्थना करें।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में कब दिखेगा चांद

इंदौर-08:34

भोपाल-08:26

उज्जैन-08:33

जबलपुर-08:16

ग्वालियर-08:16

सागर -08:19

देवास-8:34

खंडवा-8:34

मंदसौर-8:34

बुरहानपुर-8:36

रतलाम-8:36

नीमच-8:36

धार-08:37

झाबुआ-8:39

खरगोन-8:39

हरदा-8:30

बड़वानी-8:40

आलीराजपुर-8:41

नर्मदापुरम-08:26

रीवा-8:07

सतना-8:09

भिंड-8:09

मैहर-8:10

शहडोल-8:10

कटनी-8:12

पन्ना-8:12

छतरपुर-8:13

दमोह-8:14

मुरैना-8:16

मंडला-8:16

दतिया-8:16

बालाघाट-8:18

शिवपुरी-8:20

नरसिंहपुर-8:20

अशोकनगर-8:22

छिंदवाड़ा-8:23

गुना-8:23

विदिशा-8:24

रायसेन-8:25

राजगढ़-8:27

बैतूल-8:28

सीहोर-8:28

शाजापुर-8:31

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related