महिला क्रिकेट ; ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने पहले वनडे में भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मुकाबला गुरुवार को ब्रिसबेन में खेला गया। भारत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 34.2 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 16.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के शीर्ष क्रम ने निराश किया, और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे अधिक 23 रन बनाए,हरलीन देओल ने 19 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 रन का योगदान दिया,अन्य बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना (8), प्रिया पूनिया (3), ऋचा घोष (14) और दीप्ति शर्मा (1) खास योगदान नहीं दे पाईं।,रेणुका सिंह शून्य पर नाबाद रहीं, जबकि प्रिया मिश्रा खाता नहीं खोल सकीं।





