नई दिल्ली। बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल बतौर वाइस कैप्टन टी20 टीम में वापस आए हैं। उनके साथ जितेश शर्मा की भी वापसी हुई है। 15 सदस्यीय इस टीम में श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग को शामिल नहीं किया गया है। तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा को भी जगह मिली है।
उल्लेखनीय है कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अय्यर ने 600 से ज्यादा रन बनाए थे। राहुल ने शतक भी लगाया था। यशस्वी जायसवाल ने भी अच्छा खेला था। इनका टीम में शामिल नहीं किया जाना सवालों के घेरे में है। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में लगातार विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज को भी टी20 टीम में शामिल नहीं किया जाना चौंकाने वाला फैसला है। आईपीएल 2025 में 650 रन बनाने वाले भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को वाइस कैप्टन बनाया गया है। आईपीएल 2025 में अच्चा प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी एशिया कप की 15 सदस्यीय टीम में स्थान दिया गया है। टीम में 4 ऑलराउंडर और 3 तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है। बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और जितेश शर्मा कमाल दिखाएंगे।
ये है टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।


