टी-20 वर्ल्ड कप : भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया

Date:

टी-20 वर्ल्ड कप : भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया

भारत ने एंटीगुआ में टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मुकाबले में बांग्लादेश को 50 रनों से हरा दिया है.बाद में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खो कर सिर्फ 146 रन ही बना पाई. इससे पहले भारत ने बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुक़सान पर 196 रन बनाये थे. छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए हार्दिक पंड्या सर्वाधिक 50 रन बनाकर नाबाद रहे.

IND vs BAN Match Highlights: बांग्लादेश भी नहीं रोक पाया भारत का विजय रथ,  सेमीफाइनल का टिकट तय! | Jansatta

भारत की तरफ़ से रोहित शर्मा ने 23, विराट कोहली ने 37, ऋषभ पंत ने 36 और शिवम दुबे ने 34 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव सिर्फ़ 6 रन बनाकर आउट हुए.भारत ने तीन विकेट 77 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे. इससे पिछले सुपर 8 मुक़ाबले में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को हरा दिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related