93 साल में पहली बार ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने

Date:

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 93 साल में पहली बार वह कमाल कर दिखाया है, जो आज तक कोई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर पाया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने इतिहास रच डाला है। वो टेस्ट इतिहास में ऐसे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया हो। वे पहले ही रेड-बॉल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन चुके हैं। पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए और अब दूसरी पारी में 120 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने अपना पहला ऑफिशियल टेस्ट मैच साल 1932 में खेला था। अब तक 93 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक नहीं लगा पाया था। अब ऋषभ पंत ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत दुनिया के ऐसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने हैं, जिन्होंने किसी विदेशी टूर पर खेलते हुए दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई है।

एंडी फ्लावर ने पहली बार रचा था इतिहास

दुनिया में यह कीर्तिमान सबसे पहले एंडी फ्लावर ने रचा था। जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने हरारे में 142 और 199 रनों की पारी खेली थी।

दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय

ऋषभ पंत ऐसे सातवें भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच की 2 पारियों में शतक लगाया है। सुनील गावस्कर ने 3 बार ऐसा किया है, राहुल द्रविड़ ने 2 बार, विजय हजारे, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे भी एक-एक बार ऐसा कर चुके थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related