झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी जीती

0
1
झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी जीती
झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी जीती

झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी जीती

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की अगुआई में झारखंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी अपने नाम कर ली। पुणे में खेले गए फ़ाइनल मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराकर यह ऐतिहासिक टी 20 ख़िताब जीता।

SMAT 2025 Final: झारखंड ने जीता पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब, फाइनल  में हरियाणा को 69 रनों से हराया | Smat 2025 Ishan Kishan Led Jharkhand  Cricket Team Won Syed Mushtaq

फ़ाइनल में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए झारखंड ने 3 विकेट के नुकसान पर विशाल 262 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में टीम ने कुल 20 छक्के जड़े। कप्तान ईशान किशन ने 49 गेंदों पर 101 रन की आक्रामक शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 6 चौके लगाए।

ईएसपीएन क्रिकइन्फ़ो के अनुसार, ईशान किशन पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले के भीतर ही उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज़ आउट हो गए। अंततः हरियाणा की पूरी टीम 18.3 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here