तीसरे टी20 में भारत को इंग्लैंड से 5 रन से हार, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त बरकरार
द ओवल मैदान पर खेले गए पांच मैचों की टी20 सिरीज़ के तीसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड ने पांच रन से हरा दिया।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में भारत की शुरुआत मजबूत रही, जहां स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की।



