भारत-पाक मैच पर भड़के हरभजन सिंह, कहा- सीमा पर लड़ाई, दोनों देशों के बीच तनाव और हम उनके साथ क्रिकेट खेलने जाएं

Date:

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का वो जवान जो सरहद पर खड़ा है, उनका परिवार जो कई बार उनको नहीं देख पाते हैं, उनकी शहादत हो जाती है, वो घर वापस नहीं लौट पाते हैं। वह इतना बड़ा बलिदान देते हैं हम सबके लिए, तो ये तो बहुत छोटी सी बात है, हम एक क्रिकेट मैच नहीं छोड़ सकते।

एक मीडिय संस्थान को दिए इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें समझने की जरूरत है कि उनके लिए क्या जरूरी है और क्या नहीं। हरभजन सिंह ने कहा कि हमारी सरकार का भी यही रुख है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। ऐसा नहीं हो सकता कि सीमा पर लड़ाई, दोनों देशों के बीच तनाव हो और हम उनके साथ क्रिकेट मैच खेलने जाएं। जब तक ये बड़े मुद्दे सुलझ नहीं जाते हैं, क्रिकेट बहुत छोटी सी बात है। देश हमेशा पहले आता है। हमारी पहचान देश से हैं, चाहे प्लेयर्स हों, अभिनेता हों या कोई और। देश पहले आता है और हमारा जो इस देश के प्रति कर्तव्य हैं, उन्हें पूरा करना होगा। हरभजन ने कहा कि सरहद पर हमारे भाई खड़े हैं, जो हमारी रक्षा कर रहे हैं, हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं। उनके हौसले देखो, वो कितना बड़ा दिल लेके वहां पर खड़े हुए हैं और उनके परिवार पर क्या बीतती जब वो घर वापस नहीं आते। और हम क्रिकेट खेलने चले जाते हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related