रोहित शर्मा को मोटा बोलकर बुरी तरह फंसी कांग्रेस नेता डॉ.शमा मोहम्मद, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर टिप्पणी कर बुरी तरह फंस गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को मोटा कहकर इस बात पर जोर दिया कि वे एक खिलाड़ी के तौर पर ओवरवेट हैं। इस पर जबरदस्त तरीके से लोग कमेंट कर रहे हैं। बाद में शमा ने सफाई भी दी।

चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारतन्यूजीलैंड मैच के दौरान शमा मोहम्मद ने एक्स पर लिखारोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। और बेशक भारत के अब तक के कप्तानों में वह सबसे ज्यादा अनइंप्रेसिव कप्तान हैं। इस टिप्पणी पर जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने रोहित शर्मा को वर्ल्ड क्लास परफॉर्मर बताया तो शमा ने जवाब दिया क गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री जैसे पूर्व कप्तानों की तुलना में रोहित में ऐसा क्या विश्व स्तरीय है? वह एक औसत कप्तान होने के साथसाथ एक औसत खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान बनने का सौभाग्य मिला।

भाजपा-शिवसेना ने भी की आलोचना

शमा की इन टिप्पणियों पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने रोहित शर्मा के आंकड़े बताए तो किसी ने कप्तान के तौर पर उनका विनिंग रिकॉर्ड दिखाया। इन सब के बीच भाजपा ने तो यह तक कह दिया कि क्या कांग्रेस अब राहुल गांधी को क्रिकेट के मैदान में उतारना चाहती है। इंडिया गठबंधन के दल शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी शमा मोहम्मद की टिप्पणी पर एतराज जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं हूं लेकिन खेल में मेरी सीमित रुचि के बावजूद मैं कह सकती हूं कि रोहित शर्मा चाहे उनका वजन बढ़ा हो या नहीं, उन्होंने भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति के लिए ऐसी तुच्छ टिप्पणी करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, टीम एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बीच में है।

शमा ने कहा-यह एक सामान्य ट्वीट था

सोशल मीडिया पर जब शमा घिर गईं तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर यह एक सामान्य ट्वीट था। यह बॉडी शेमिंग वाली बात नहीं थी। मुझे लगा कि वह ओवरवेट हैं, इसीलिए मैंने ट्वीट किया। मुझे बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। लोकतंत्र में बोलने का अधिकार है। मैंने सिर्फ अपनी बात रखी। मेरा कहने का मतलब था कि विराट कोहली को देखिए। वह किस तरह अपने साथी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हैं। मैं यह भी कहूंगी कि जब भारतीय टीम पाकिस्तान से मैच हार गई थी तो कई लोग मोहम्मद शमी को निशाना बना रहे थे। विराट कोहली उस वक्त शमी के साथ खड़े रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related