India

FATF में भारत की ऐतिहासिक एंट्री! पहली बार मिला Vice President पद, आतंकवादी फंडिंग पर अब भारत की नजर 

भारत ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता हासिल की है। पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को मिलने वाली आर्थिक सहायता पर निगरानी रखने वाली दुनिया की सबसे प्रभावशाली संस्था Financial Action Task Force (FATF) में भारत को उपाध्यक्ष (Vice President) का पद मिला है।

FATF : भारत पहली बार FATF का उपाध्यक्ष बना, विवेक अग्रवाल को मिली वैश्विक जिम्मेदारी

भारत ने वैश्विक वित्तीय सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पहली बार भारत को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का उपाध्यक्ष पद मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी विवेक अग्रवाल को जुलाई 2026 से जून 2027 तक FATF का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ भारत की मजबूत भूमिका को दर्शाती है।

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगा एक करोड़ का मुआवजा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 20 जून को  जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले शुक्रवार को पीएम मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने पीएम मोदी से कहा है कि वे उन छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा दें, जिनकी परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग भी की है।

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी पर पहली बार बोले योगी-15 दिन इंतजार करें, अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार बयान दिया है। शुक्रवार को अयोध्या में योगी ने कहा कि बस 15 दिन और इंतजार कर लें, थोड़ा धैर्य बनाए रखें और बल्कुल भी चिंता न करें। सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने पर पूरा सच सामने आएगा और जो भी अपराधी होगा वह बचेगा नहीं।

UN में भारत का बड़ा हमला! ‘जम्मू-कश्मीर भारत का था, है और रहेगा’—पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, क्या बढ़ेगा नया विवाद?

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। भारत की स्थायी मिशन की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।"

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img