मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 12 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। कारोबार की शुरुआत होते ही बीएसई सेंसेक्स 952.61 अंक की भारी गिरावट के साथ 75,911.10 के स्तर पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 289.60 अंक फिसलकर 23,577.25 के स्तर पर पहुंच गया।
गुरुवार को शेयर मार्केट तेज गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 933 गिरकर 75,930 पर ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी भी 300 अंक गिरकर 23,569 पर कारोबार कर रहा था। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 983.86 अंक टूटकर 75,879.85 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 303.60 अंकों की भारी गिरावट के साथ 23,563.25 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को भी बाजार में बारी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,342 अंक और निफ्टी 394 अंक गिरकर बंद हुए थे। जानकार इसका कारण मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात बता रहे हैं। क्रूड प्राइस की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान की जंग का असर बाजार पर पड़ने वाला है और निवेशक इसे लेकर सतर्क है। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी। अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भी भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है।


