सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में हुए बंद

0
0
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में हुए बंद
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में हुए बंद

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 16 मार्च को शेयर बाजार में मजबूती नजर आई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 938.93 अंक की बढ़त के साथ 75,502.85 पर और एनएसई निफ्टी 257.70 अंक की तेजी के साथ 23,408.80 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स 148 अंक की गिरावट के साथ 74,415 पर खुला था। कारोबारी सत्र के दौरान यह अधिकतम 75,805 अंक तक और न्यूनतम 73,949 अंक तक गया। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर थे। बीईएल, सनफार्मा, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एयरटेल, टीसीएस और एचसीएलटेक के शेयर में गिरावट देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल के शेयर में दर्ज हुई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एसबीआई, इंडिगो, एक्सिस बैंक, रिलायंस और अडानी पोर्ट्स के शेयर में भी तेजी दर्ज हुई। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.55 प्रतिशत की बढ़त अल्ट्राटेक सीमेंट्स में देखने को मिली। इसके बाद, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.59 प्रतिशत की बढ़त, ट्रेंट में 3.11 प्रतिशत, ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 2.96 प्रतिशत की बढ़त और इटरनल में 2.95 प्रतिशत की बढ़त रही। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा नुकसान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को हुआ जिसमें 2.26 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके बाद, मैक्स हेल्थकेयर में 1.96 प्रतिशत की गिरावट, क्वालिटी वॉल्स में 1.78 प्रतिशत की गिरावट, ओएनजीसी में 1.58 प्रतिशत की गिरावट और कोल इंडिया में 1.44 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here