धनतेरस के एक दिन पहले शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, फिर धीरे-धीरे ऊपर उठने लगे सेंसेक्स और निफ्टी

0
0
धनतेरस के एक दिन पहले शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, फिर धीरे-धीरे ऊपर उठने लगे सेंसेक्स और निफ्टी
धनतेरस के एक दिन पहले शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, फिर धीरे-धीरे ऊपर उठने लगे सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई। धनतेरस के एक दिन पहले और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 135.88 अंक लुढ़कर 83,331.78 पर कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 38.45 अंक की गिरावट के साथ 25,546.85 पर खुला। कुछ ही देर बाद यह दोनों इंडेक्स ऊपर जाने लगे। करीब साढ़े नौ बजे सेंसेक्स 108 अंक की तेजी के साथ 83,577 पर कारोबार कर रहा था, निफ्टी 50 20 अंक ऊपर जाकर 25,605 पर ट्रेड कर रहा था।

आज के शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स, मैक्स हेल्थकेयर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, मारुति सुजुकी आदि के शेयरों में तेजी नजर आई। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ओएनजीसी, सिप्ला आदि कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखी। आईटी सूचकांक में करीब 1% की गिरावट दर्ज हुई। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक ने 1% की बढ़त दर्ज की। ऑटो सेक्टर का सूचकांक भी 0.5% ऊपर गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार शेयर मार्केट में जबरदस्त रैली देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 862.23 अंक की उछाल के साथ 83,467.66 अंक पर, वहीं निफ्टी 50 261.75 अंक की तेजी के साथ 25,585.30 पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here