मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 5 जनवरी को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 322.39 अंकों के नुकसान के साथ 85,439.62 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 78.25 अंकों की गिरावट के साथ 26,250.30 अंकों पर बंद हुआ।
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर थ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। इधर, निफ्टी की 50 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। आज सेंसेक्स में बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 2.65 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.35 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, टाइटन, एसबीआई, ट्रेंट, अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित इंफोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एटरनल, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, भारती एयरटेल, इंडिगो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।


