सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 479.95 की तेजी, निफ्टी में 141.75 अंकों की उछाल

Date:

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 23 फरवरी को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 479.95 अंक की बढ़त के साथ 83,294.66 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 141.75 अंक बढ़कर 25,713 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में बाजार में करीब 1852 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2274 शेयर गिरावट में बंद हुए। 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज सेंसेक्स करीब 92 अंक की बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 600 अंकों तक की ऊंचाई तक पहुंच गया था। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित इंफोसिस, टेक महिन्द्रा, ट्रेन्ट, एचसीएल टेक और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.94 प्रतिशत बढ़त अडाणी पोर्ट्स में रही। इसके बाद कोटक बैंक में 2.22 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज में 2.11 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ में 1.90 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 1.65 प्रतिशत की बढ़त नजर आई। निफ्टी में सबसे ज़्यादा 2.82 प्रतिशत की गिरावटी क्वालिटी वॉल दिखा। इसके बाद हिंडाल्को में 2.09 प्रतिशत, इंफोसिस में 1.90 प्रतिशत, विप्रो में 1.90 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 1.10 प्रतिशत की गिरावट रही।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related