कल के झटके से आज उबरा शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Date:

नई दिल्ली। सोमवार को धाराशाई होने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार फिर उठ खड़ा हुआ। निवेशकों ने 7 लाख करोड़ कमाए। दुनियाभर के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट रही लेकिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। एशियाई बाजारों में तेजी के दम पर घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती भी अच्छी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक की तेजी के साथ खुला जबकि निफ्टी भी 24,300 अंक के ऊपर खुला।खासकर ऑटो, मेटल, एनर्जी और आईटी शेयरों में तेजी आई है। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.75 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 448.59 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में करीब चार फीसदी तेजी आई है। एनएसई पर टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि एसबीआई लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स और नेस्ले इंडिया में गिरावट आई है। बीएसई पर टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स और लार्सन एंड टुब्रो में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि मारुति, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू में दो फीसदी से अधिक तेजी आई है।

सेंसेक्स पिछले सत्र में 78,759.40 अंक पर बंद हुआ था और आज 78,981.97 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ 79,852.08 अंक तक पहुंचा। दूसरी ओर निफ्टी 24,189.85 अंक पर खुला। पिछले सत्र में यह 24,055.60 अंक पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में यह एक फीसदी से अधिक तेजी के साथ 24,382.60 अंक तक पहुंचा। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बेंचमार्क इंडेक्सेज के साथसाथ ब्रॉडर मार्केट्स में भी तेजी दिख रही है। मिडकैप इंडेक्स में 1.86 परसेंट और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.10 परसेंट तेजी आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा तेजी आई है। सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद बाजार में उतारचढ़ाव की थाह देने वाला India VIX भी 13% से अधिक गिरावट के साथ 17.7 पर गया। बीएसई का सेंसेक्स बाजार खुलने के तीन मिनट के भीतर ही 970 अंक या 1.23 फीसदी की उछाल के साथ 79,729 पर गया और एनएसई का निफ्टी 285.35 अंक या 1.19 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 24,340 पर चला गया है। आज सुबह 9.15 बजे भारतीय शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 222.57 अंक या 0.28 फीसदी की उछाल के साथ 78,981 पर खुला।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कमजोर स्क्रीनप्ले और लॉजिक की कमी के कारण एक यादगार लव स्टोरी बनते-बनते रह गई ‘डकैत: एक प्रेम कथा’

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार एक  इंटेंस और इमोशनल एक्शन-रोमांस...