आईफा में शाहरुख खान का जलवा, रणबीर की एनिमल सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी, पांच अवॉर्ड मिले

Date:

अबु धाबी। अबु धाबी में आईफा अवॉर्ड 2024 शुरू हो गया है। इस साल इसे शाहरुख खान होस्ट कर रहे हैं। आईफा का दूसरा दिन सितारों से सजा नजर आया। शाहरुख खान ने खास अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मंच पर उनके साथ विक्की कौशल और करण जौहर भी नजर आए। इसके अलावा किंग खान ने झूमे जो पठान पर शानदार डांस किया। आईफा 2024 का समापन 29 सितंबर को आईफा रॉक्स के साथ होगा। इस कार्यक्रम में हनी सिंह, शिल्पा राव और शंकरएहसानलॉय जैसे दिग्गज कलाकार दर्शकों के लिए लाइव प्रस्तुति देंगे।

इवेंट में रेखा, विकी कौशल, अनन्या पांडे, कृति सेनन सहित कई सितारों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। रेखा ने 69 की उम्र में अपने डांस का जलवा बिखेरा। शाहरुख खान कहा कि वह हॉलीवुड की फिल्में इसलिए नहीं करते, क्योंकि वह अपने आपको आउटसाइडर मानते हैं। इसके आगे शाहरुख विकी की ओर देखते हुए कहते हैं कि मैं बाकी नेपो किड्स की तरह नहीं हूं, मैं खुद को आउटसाइडर मानता हूं। शाहरुख ने विकी को इंडस्ट्री का बच्चा भी कहा।

फिल्म एनिमल ने जीते कई अवॉर्ड

रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 5 कैटेगरीज में अवॉर्ड्स जीते। इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म का खिताब अपने नाम किया। नेगेटिव किरदार में दिखे बॉबी देओल को उनकी परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब मिला। इस फिल्म को म्यूजिक कैटेगिरी में भी दो अवॉर्ड मिले।

शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवार्ड

शाहरुख खान को 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में उनकी फिल्म के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) तथा रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे में अपने दिल दहला देने वाले रोल के लिए नेक्सा आईफा 2024 ट्रॉफी दिया गया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related