मौत का भी बना दिया मजाक ,जिंदा हैं पूनम पांडे
पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुलासा किया है कि वो जिंदा हैं

बीते दिन पूनम पांडे की अचानक आई मौत की खबर से हर कोई शॉक्ड़ था. उनके इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट में कहा गया था कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई है. उनकी पीआर टीम ने भी पूनम की मौत को कंफर्म किया था

इसके अगले ही दिन पूनम पांडेय ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर खुलासा कर दिया है कि वे जिंदा हैं. और उनकी सर्वाइकल कैंसर से मौत नहीं हुई है.
. पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर एक नोट भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा है, मैं आप सभी के साथ कुछ जरूरी बात शेयर करना चाह रही हूं कि मैं यहां हूं, जिंदा हूं. सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा, लेकिन दुख की बात ये है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जिन्हें इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी नहीं थीं.
![]()


