धुरंधर 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, हमजा बने रणवीर का दिखा ताबड़तोड़ एक्शन, फैंस बोले तोड़ेगी रिकॉर्ड

Date:

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है। इसमें हमजा बने रणवीर का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में फिल्म के अन्य किरदारों की झलक देखने को मिली है, जिसमें मेजर इकबाल से लेकर बड़े साहब का नाम शामिल है।

धुरंधर 2 का ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दिया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक बार फिर दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। धुरंधर 2 के ट्रेलर की शुरुआत होती है एक सवाल से की रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का बादशान कौन बनेगा। इसी सवाल के साथ आगे रणवीर सिंह को ल्यारी का नया किंग दिखाया गया है। अब हमजा अली मजारी बिल्कुल रहमान डकैत के गेटअप में नजर आ रहा है और ल्यारी पर राज कर रहा है। इस ट्रेलर में हमजा अली मजारी के साथ ही, उसके असल जसकीरत सिंह रंगी के किरदार पर भी काफी ज्यादा फोकस किया गया है। इसे देखकर लगता है कि जसकीरत सिंह रंगी का रोल बेहद अहम होने वाला है और दुश्मनों से बदला लेने के लिए उसने ये रास्ता अपनाया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी जल रहा है और फिर हमजा ल्यारी का नया बादशाह बनता है। ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से ज्यादा खतनाक अवतार में दिखे हैं।

उल्लेखनीय है कि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 1350 करोड़ रुपयों से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की जमकर तारीफ हुई थी। साथ ही आर माधवन और अर्जुन रामपाल के किरदार को भी खूब सराहा गया था। संजय दत्त के रोल असलम चौधरी के किरदार की चर्चा सरहद पार पाकिस्तान में भी रही थी। फिल्म को लेकर सियासी गलियारों में भी खूब हलचल रही थी और कराची के बगल में शहर लयारी के वीडियो के साथ पुराने इंटरव्यूज भी देखने को मिले थे। उजैर बलूच और रहमान डकैत के किस्से भी उन लोगों ने धुरंधर रिलीज के बाद सुनाए थे जो कभी उस दौर के अपराधों के गवाह रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद धुरंधर ने ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाया था और नेटफ्लिक्स पर खूब ट्रेंड में रही थी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related