दूसरे देशों के साथ भारत में भी बढ़ रहे कोविड के मामले, एक सप्ताह में 150 से ज्यादा नए मरीज मिले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दूसरे देशों की तरह भारत में भी कोविड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के 150 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। अकेले मुंबई में ही करीब 53 लोग इससे पीड़ित हैं, जिनमें एक नवजात बच्चा भी शामिल है। हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड में तो कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बताया जाता है कि भारत में इस समय कोविड-19 के 257 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहा है। मुंबई में 4 महीने का एक नवजात भी कोविड पॉजिटिव है। सांस की तकलीफ कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। वह आठ दिन वेंटिलेटर पर रहा, अब ऑक्सीजन पर है। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 56 केस एक्टिव हैं। महाराष्ट्र के अलावा केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा केस मौजूद हैं। महाराष्ट्र में एक सप्ताह में कोविड के 44 नए मरीज मिले हैं।

हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड में बढ़ रहे मामले

हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड के अलावा चीन में भी कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 27 अप्रैल से 3 मई 2025 के सप्ताह में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 14,200 हो गई, जबकि पिछले सप्ताह यह संख्या 11,100 थी। सिंगापुर में कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की औसत संख्या 102 से बढ़कर 133 हो गई। थाईलैंड में 11 मई से 17 मई के बीच मामले बढ़कर 33,030 हो गए, जबकि बैंकॉक में 6,000 मामले सामने आए। इसी तरह हांगकांग में भी कोविड-19 के मामलों में सिर्फ 4 हफ्तों (6 से 12 अप्रैल) के अंदर 6.21% से 13.66% की वृद्धि हुई।

चीन में भी बढ़ रही मरीजों की संख्या

चीनी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च से 4 मई के बीच चीन में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव परीक्षण करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। क्लीनिक और आपातकालीन कक्षों में जाने वाले फ्लू जैसे लक्षणों वाले रोगियों में पॉजिटिविटी दर 7.5% से बढ़कर 16.2% हो गई। अस्पतालों में भर्ती होने वालों की दर 3.3% से बढ़कर 6.3% हो गई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दमोह-कटनी 105 किमी फोरलेन हाईवे से खत्म होगी जाम की समस्या

दमोह-कटनी फोरलेन हाईवे परियोजना से जाम की समस्या खत्म होगी। इससे यात्रा समय में डेढ़ घंटे की कमी आएगी।

इंदौर में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर

देवास जिले में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह सम्मान नवरात्रि के समापन पर होगा।

इंदौर में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर

देवास जिले में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह सम्मान नवरात्रि के समापन पर होगा।

नलकूप भी सूखे, इंदौर में बोवनी संकट गहराया

इंदौर जिले में नलकूप सूखने से बोवनी संकट गहराया है। कम बारिश और जल संकट से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन जजों के प्रमोशन को दी मंजूरी, जल्द होंगे नियुक्त

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन जजों के प्रमोशन को मंजूरी दी है। जल्द ही उनकी नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट की संख्या बढ़ेगी।

AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम, CJP आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा

AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम सामने आए हैं। CJP के आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा। जानिए चंदे की पूरी तस्वीर।

अमित शाह ने लॉन्च किया नया प्रत्यर्पण पोर्टल, 36 देशों से लाए 288 भगोड़े

अमित शाह ने नया प्रत्यर्पण पोर्टल लॉन्च किया। 36 देशों से 288 भगोड़े अपराधी भारत लौटे।

इंदौर के बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर का ऑफिस में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर का ऑफिस में शव मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

राहुल गांधी ने बेला एस्टेट झुग्गी बस्ती का किया दौरा, 727 वोटरों के नाम हटाए जाने पर जताया विरोध

राहुल गांधी ने बेला एस्टेट झुग्गी बस्ती का दौरा कर 727 वोटरों के हटाए जाने पर विरोध जताया। उन्होंने इसे वोट चोरी का तरीका बताया।

इंदौर भागीरथपुरा कांड: हाईकोर्ट ने न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की दी मंजूरी

इंदौर भागीरथपुरा कांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सार्वजनिक करने की मंजूरी दी है। अब यह रिपोर्ट अदालत की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।