शनि के वक्री होने से खुलेंगे कई राशियों के भाग्य, अटके काम भी होंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शनि को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव आ जाते हैं। शनि देव को न्यायदाता और कर्म फल दाता भी कहा जाता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ–अशुभ फल देते हैं।

शनि अभी कुंभ राशि में हैं। इस पूरे साल शनि इसी राशि में रहेंगे। कुंभ राशि में रहते हुए शनि 29 जून, 2024 को वक्री हो जाएंगे और 15 नवंबर 2024 तक कुंभ राशि में इसी अवस्था में ही रहेंगे। यह कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

शनि की उल्टी चाल का फायदा वृषभ राशि को मिलने वाला है। इसके परिणामस्वरूप आपको धन और करियर में खूब तरक्की मिलेगी और व्यापार में मुनाफा होगा। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से रफ्तार पकड़ेंगी। इस राशि के लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। लाभ के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन की समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी। लंबी यात्राओं पर जाने से पहले थोड़ा ध्यान रखें। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किसी को दिया गया उधार आपको वापस मिल जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को महत्वपूर्ण परिणाम मिलेंगे। आपको कुछ क्षेत्रों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की थी। आपके सहकर्मी कार्यक्षेत्र में आपको पूरा समर्थन देंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति प्रबल होने लगेगी। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शनि के वक्री होने के प्रभाव से आपको अपने व्यापार में और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाई– बहनों से आपका प्रेम बढ़ेगा और आप उनकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य की कृपा समय–समय पर मिलती रहेगी जिससे रुके हुए काम बनेंगे। इस अवधि में आपको आपकी मेहनत का सफल परिणाम मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। इस अवधि में आप धन की बचत करने में सफल होंगे जिससे आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। अगर लंबे समय से कोई संपत्ति आप विक्रय करना चाहते थे और वो नहीं हो रही थी तो इस अवधि में वह हो जाएगी। कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। इस दौरान मकर राशि वालों के पारिवारिक सुख–सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस समय समाज में आपका मान–सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।