👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
0:00 left
नई दिल्ली। संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे पैदा करने की सलाह वाले बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को दिेए इस बयान पर कई विपक्षी पार्टियों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी थी। अब कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी बेटियों की शादी बेरोजगार पुरुषों से नहीं करना चाहता। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हम खरगोश हैं जो बार-बार बच्चे पैदा करें?
रेणुका ने कहा कि देश में बेरोजगार पुरुष शादी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि कोई भी अपनी बेटी की शादी ऐसे शख्स से नहीं करना चाहता जो बेरोजगार हो। उनके पास रोजगार नहीं है। वे अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे? बुजुर्ग माता-पिता अब भी अपने बच्चों का ध्यान रख रहे हैं और वे कह रहे हैं कि और बच्चे पैदा करो। क्या हम खरगोश हैं, जो बार-बार बच्चे पैदा करें? जो ऐसा कह रहे हैं, वे खुद कितने बच्चों का पालन कर सकते हैं? कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज अगर कोई बीमार हो जाता है और अस्पताल में भर्ती होता है तो इलाज के खर्च बहुत अधिक होते हैं।
भागवत ने गिरती जनसंख्या पर जताई थी चिन्ता
रविवार को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवात ने कहा था कि भारत में गिरती जनसंख्या एक गंभीर चिंता का विषय है। जनसांख्यिकीय अध्ययनों से पता चलता है कि जब किसी समाज की कुल प्रजनन दर 2.1 से नीचे गिरती है, तो वह समाज धीरे-धीरे समाप्त होने की कगार पर पहुंच जाता है। कई भाषाएं और संस्कृतियां इस मुद्दे के कारण पहले ही खत्म हो चुकी हैं। इसलिए प्रजनन दर 2.1 से ऊपर बनाए रखना आवश्यक है। इसी संदर्भ में उन्होंने दो से अधिक बच्चे पैदा करने की बात कही थी।



