नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव जापान यात्रा से लौटते ही दिल्ली के रण में जुट गए हैं। रविवार को उन्होंने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित किया। सीएम यादव ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तुलना वर्तमान के रावण से की।
सीएम यादव ने कहा कि जिस तरह रावण ने सीता माता का हरण करने के लिए सोने का एक झूठा हिरण बनाया था। उसी तरह से केजरीवाल ने सत्ता की आड़ में झूठा प्रपंच बनाया। केजरीवाल वर्तमान का रावण है। इनका जनता से कोई लेना देना नहीं हैं। केजरीवाल को केवल कुर्सी चाहिए थी। इसके लिए क्या-क्या झूठ नहीं बोला। मैं दो कमरे के मकान में फ्लैट में रहूंगा। मैं पार्टी नहीं बनाऊंगा। बेचारे अन्ना हजारे रो रहे हैं, कहां केजरीवाल से पाला पड़ा। सत्यानाश कर दिया पूरी दिल्ली का। आज दिल्ली में कचरे के पहाड़ लगे हैं। यमुना जी के आंसू बहा रही हैं। इनको फर्क नहीं पड़ा। दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है। जब अयोध्या में भगवान राम मुस्करा रहे हैं तो यमुना जी का कृष्ण कन्हैया वो क्यों चुप रहेगा। दिल्ली को दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाना है। यहां डबल इंजन की सरकार चलाना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली से सीधे बाढ़ प्रभावित रीवा पहुंचे सीएम यादव, राहत कार्यों की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- MP में एनालॉग पनीर बैन, सीएम यादव ने दिए आदेश, इंदौर में कार्रवाई
- विजयवर्गीय की झांकीबाजी से सीएम ने बनाई दूरी, नगर अध्यक्ष की लाख कोशिश के बाद भी रेवती रेंज नहीं पहुंचे
कांग्रेस पर भी जमकर साधा निशाना
सीएम यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस इन सभी ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर अपना शीश भारत माता के चरणों में चढ़ा दिया। दुर्भाग्य से अंग्रेज गए और कांग्रेस आ गई। एक घर में सारी ताकत घुसेड़ दी। दिल्ली में चार बार उनके ही घर में से ही प्रधानमंत्री बनते हैं। आम जनता बनती ही नहीं हैं। ये कांग्रेस का चरित्र है।



