ऑरेंज आर्मी का चला जादू, होम ग्राउंड पर दी सीएसके को मात, आखिरी ओवर तक रहा रोमांचक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत शनिवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया।  राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 184 रन ही बना सकी। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन वह लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी।

हेनरिक के 59 रन की पारी काम आई

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने स्थिर बल्लेबाजी के साथ खेल की शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड की बदौलत 5 ओवर में बिना विकेट खोए 63 रन बनाए। दोनों ने 75 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई, तभी ट्रैविस हेड का पहला विकेट गिरा और उसके तुरंत बाद एसआरएच के कप्तान ईशान किशन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। दोनों विकेट मुकेश चौधरी ने लिए। इसके बाद एसआरएच ने कुछ और विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन टीम बेहतर रन रेट बनाए रखने में कामयाब रही। इससे एसआरएच को अच्छा स्कोर बनाने में मदद मिली। सीएसके के एक और गेंदबाज जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिषेक शर्मा (59 रन), अनिकेत वर्मा (2 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (12 रन) के तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। हेनरिक क्लासेन एसआरएच के लिए उम्मीद की किरण थे, जो चौके लगा रहे थे, लेकिन अंशुल कंबोज की गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हो गए। घरेलू मैदान पर खेलने और बल्लेबाजी के अनुकूल उच्च स्कोर वाली पिच होने के बावजूद एसआरएच 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में सफल रही।

हिंगे का नहीं चला जादू, रेड्डी और मलिंगा काम आए

सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ओवर में 15 रन बनाए, लेकिन दूसरे ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी की पहली गेंद पर संजू सैमसन अपना विकेट दे बैठे। हेनरिक ने काम का कैच लिया पर उसी ओवर में एक बार और मौका मिला और गेंद हेनरिक के पास गई पर कैच ड्रॉप हो गया, जो एसआरएच को आगे जाकर काफी भारी पड़ा। आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ ने चौको छक्कों की बारिश कर दी। प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी बॉलिंग से रिकॉर्ड बनाया है। वे काफी महंगे साबित हुए, उन्हें अपने पहले ओवर में 14 रन दिए और दूसरे ओवर में 24 रन दिए। नीतीश कुमार रेड्डी को मिला दूसरा विकेट और म्हात्रे 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान मलिंगा ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए रितुराज गायकवाड़, सरफराज खान और मैट शॉर्ट का विकेट झटका। दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। लक्ष्य का पीछा करते-करते चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट गिर गए, रन और गेंदों के बीच में गैप भी बढ़ गया। 6 विकेट गिरने के बाद भी सीएसके को भरोसा था शिवम दुबे पर, लेकिन वो भी 21 रन बनाकर 16वें ओवर में साकिब हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। यहां से सीएसके का जीतना मुश्किल हो गया। प्रफुल्ल हिंगे ने डाला आखिरी ओवर जहां सीएसके को जीत के लिए चेस करना था। 18 रन और उन्होंने ओवरटन का विकेट ले के मैच पूरा एसआरएच के पक्ष में कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।