लखनऊ ने मुंबई को हराया ;दोनों का सफर समाप्त 

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ ने मुंबई को हराया ;दोनों का सफर समाप्त

आईपीएल 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। केएल राहुल की सेना ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, लखनऊ के खाते में भले ही 14 अंक हो गए हैं लेकिन उनका नेट रनरेट -0.667 है। ऐसे में उनका प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल है। मुंबई इंडियंस आठ अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा। टीम को 14 में से 10 मैचों में शिकस्त मिली।

MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई को 18 रन से हराया, हार्दिक की सेना का  आईपीएल में सफर खत्म - mi vs lsg ipl 2024 lucknow super giants beat mumbai

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की दमदार शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई, जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को नौवें ओवर में आउट किया। वह 20 गेंदों में 23 रन बना सके। इसके बाद सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, रोहित शर्मा 68 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने 178.94 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए।

इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 16, नेहल वढेरा ने एक और ईशान किशन ने 14 रन बनाए। लखनऊ के खिलाफ नमन धीर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया। इस मैच में वह 62 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 221.42 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और पांच छक्के लगाए। रोमारियो शेफर्ड एक रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और नवीन-उलहक ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

4 दिन में 400 करोड़ पार की ‘जेलर 2’, ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड टूटा

जेलर 2 ने 4 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा।

महाअष्टमी पर उज्जैन में नगर पूजा, कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया

महाअष्टमी पर उज्जैन नगर पूजा में कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया। यह 2100 वर्ष पुरानी परंपरा उज्जैन की समृद्धि के लिए आयोजित होती है।

इंदौर में 150 करोड़ रुपये की लागत से मां अहिल्या की गाथा गढ़ी जाएगी

इंदौर में मां अहिल्या की गाथा गढ़ने के लिए 150 करोड़ की लागत से स्मारक निर्माण शुरू। 2028 सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले पूरा होगा।

मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पहुंचा, बांधवगढ़ से 30 और हाथी भी आए

मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पहुंचा। बांधवगढ़ से 30 और हाथी शहडोल सीमा में दाखिल हुए। वन विभाग की सतर्कता जारी।

दशहरे की छुट्टी में इंदौर आ रही छात्रा की ट्रक के पहिए तले मौत

दशहरे की छुट्टी में इंदौर आ रही छात्रा की ट्रक के पहिए तले मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। हादसा पालदा क्षेत्र में हुआ।

दशहरे पर इंदौर-उज्जैन में बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत 15 जिलों में मौसम खराब

दशहरे पर इंदौर-उज्जैन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 15 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।