आईपीएल में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने, 35 गेंदों में ही 100 पार पहुंचे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जयपुर। आईपीएल 2025 में 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टी20 और मौजूदा सत्र का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के बाद शतक भी पूरा कर लिया। उन्होंने 35 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़कर रिकॉर्ड बना लिया।

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ तीसरे मैच में मैदान पर आते ही वो खूंखार अंदाज में बैटिंग शुरू की कि गेंदबाज और फील्डर देखते रह गए। 14 साल के लड़के ने मोहम्मद सिराज को छक्का उड़ाकर खाता खोला तो 199 इंटरनेशनल मैच खेल चुके ईशांत शर्मा के एक ही ओवर में 3 छक्के मारे और करीम को भी 3 छक्के मारे। ईशांत ने 28 तो करीम ने एक ही ओवर में 30 रन दिए, जबकि वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। वैभव ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगा दी है। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगा दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम पर वैभव के बल्ले का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 11वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

👉 यह भी पढ़ें:

युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के ही युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंद पर सेंचुरी लगाई थी। वह वैभव सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में सिर्फ क्रिस गेल के नाम वैभव से तेज शतक है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों पर ही शतक लगा दिया था।

शतक में 11 छक्के, 7 चौके

वैभव सूर्यवंशी ने 7 चौके और 11 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 17 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। 28 गेंदों पर वह 64 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद 10वें ओवर में करीम जनत के खिलाफ 30 रन ठोक दिए। इस ओवर में उन्होंने तीन छक्के और 3 चौके मारे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।