आखिर कौन है 265 मौतों का जिम्मेदार, हर बड़े हादसे में बोइंग विमान ही क्यों, क्या इस बार भी जांच-पड़ताल की सिर्फ कवायद ही होगी?

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। गुजरात के अमहदाबाद में गुरुवार को इंडियन एयरलाइन्स के प्लेन क्रैश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गलती किसकी है, यह तो जांच में पता चलेगा लेकिन यह भी तय है कि कुछ दिनों बाद सब ठंडा हो जाएगा और फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार होगा। आखिर 241 यात्रियों सहित 265 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? टाटा ग्रुप एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देकर छुट्टी पा लेगा, लेकिन असली कारणों पर कभी चर्चा होगी?

इस मामले की जांच शुरू हो गई है, लेकिन बोइंग विमानों पर एक बार फिर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि भारत के अधिकांश विमान हादसे बोइंग से ही हुए हैं। इसमें चरखी दादरी का सबसे बड़ा विमान हादसा भी शामिल है, जिसमें 349 लोगों की जान चली गई थी। बोइंग को लेकर एक व्हिसलब्लोअर ने कुछ साल पहले चेतावनी भी दी थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2024 में बोइंग के एक इंजीनियर सैम सालेहपुर की एक रिपोर्ट छापी थी। सैम ने एफएए में एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने 787 ड्रीमलाइनर और 777 विमान में बड़ी कमियों के बारे में बताया था। सैम का कहना था कि विमान बनाते समय कुछ शॉर्टकट अपनाए गए थे। इससे विमान की उम्र कम हो सकती है और बड़ा हादसा भी हो सकता है। सैम सालेहपुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मैं बोइंग को बदनाम नहीं करना चाहता। मैं इसलिए यह सब कर रहा हूं ताकि कोई हादसा न हो।
कंपनी ने किया था दावा-सभी विमान सुरक्षित
सैम के मुताबिक विमान के फ्यूजलेज (विमान का ढांचा) में कुछ गैप (खामियों) को ठीक नहीं किया गया था। इससे उड़ान के दौरान विमान पर दबाव बढ़ सकता है और वह खतरे में पड़ सकता है। सैम की चिंता को अनदेखा नहीं किया जा सकता। 2021 में भी एफएए और बोइंग ने ड्रीमलाइनर की डिलीवरी रोक दी थी। लगभग दो साल तक उन्होंने इसी समस्या की जांच की थी। छोटे-छोटे गैप को ठीक नहीं किया गया। बोइंग ने कहा था कि उसने इस समस्या को ठीक कर लिया है। विमानों की डिलीवरी फिर से शुरू हो गई। कंपनी ने कहा था कि सभी विमान सुरक्षित हैं।
बार-बार धोखा देती रही है बोइंग
उल्लेखनीय है कि भारत में अब तक जितने बड़े हादसे हुए हैं, इसमें बोइंग विमान ही थे। इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट- 440 दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के पास 31 मई 1973 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बोइंग 737-200 विमान खराब मौसम की वजह से रनवे से कुछ ही दूर हाईटेंशन तारों से टकरा गया। विमान में सवार 65 लोगों में से 48 की मौत हो गई थी। इसी तरह एक जनवरी, 1978 को दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 855 (बोइंग 747) का विमान मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद अरब सागर में गिर गया। जिससे उसमें सवार सभी 213 यात्रियों की मौत हो गई। 19 अक्टूबर 1988 को खराब विजिबिलिटी के कारण इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 113 (बोइंग 737-200) अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास क्रैश कर गई थी। इसमें सवार 135 यात्रियों में से 133 की मौत हो गई। इसी तरह 14 फरवरी 1990 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या- 605 बेंगलुरु के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 146 लोगों में से 92 की मौत हो गई
अब तक का सबसे बड़ा हादसा भी बोइंग से
आज से 28 साल पहले हरियाणा के चरखी दादरी में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में सऊदी अरेबिया एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या-763 (बोइंग-747) और कजाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या-1907 के दो विमान आपस में टकरा गए थे। इस दुर्घटना में 349 लोगों की जान चली गई थी। एक विमान टिकाण कलां गांव के खेतों में जा गिरा था। लोग आज भी इस दर्दनाक हादसे को याद करते हैं। 17 जुलाई 2000 को एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या- 7412 बिहार की राजधानी पटना में क्रैश कर गई थी। विमान घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में उतरा। उतरते समय गलत दिशा-निर्देशों के कारण बोइंग 737-200 विमान कम ऊंचाई पर एक मकान से टकरा गया। इस हादसे में 60 लोगों की जान चली गई थे। 22 मई 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 (बोइंग) का हादसा हुआ था। यह विमान दुबई से आ रहा था। विमान कर्नाटक के मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रहा था। उतरते समय विमान रनवे से आगे निकल गया।
हर हादसे के बाद जांच, फिर चुप्पी
विडंबना यह है कि जब भी कोई बड़ा हादसा होता है तो जांच-पड़ताल का हल्ला मचता है। जांच होती भी है। कई एजेंसियां करती हैं। रिपोर्ट भी देती हैं और सुझाव भी, लेकिन इसके बाद फिर चुप्पी। फिर एक नए हादसे का इंतजार होता है और फिर जांच-पड़ताल की कवायद। आखिर ऐसा कब तक चलेगा?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव: नामांकन 16 सितंबर, मतदान 29 को

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान 29 सितंबर और परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 11 की मौत, कई घायल

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 लोगों की मौत। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। मुआवजे की घोषणा की गई।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह

कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए डेली कॉलेज से जगह मांगी। संघ के कार्यक्रम के बाद यह अनुरोध किया गया है।

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें से 47.7 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। छूटे हुए वोटर 30 सितंबर 2026 तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।