पश्चिम बंगाल;भाजपा ने संदेशखाली की पीड़िता को दिया टिकट
संदेशखाली की घटना के बाद हाल के महीनों में बीजेपी ने राज्य के राजनीतिक हलकों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. इसलिए बशीरहाट संसदीय सीट को लेकर भी कयास लग रहे थे. संदेशखाली इसी संसदीय क्षेत्र में है.पार्टी ने इस सीट पर संदेशखली की एक महिला रेखा पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है. रेखा ने ही सबसे पहले स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शिबू हाजरा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई थी.

👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
लंबे इंतज़ार के बाद बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 19 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की . इससे पहले पहली सूची में 20 नाम जारी किए गए थे. लेकिन आसनसोल सीट के उम्मीदवार गायक पवन सिंह ने अगले दिन ही चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था.दूसरी सूची में कई बदलाव हैं. लेकिन अब भी चार सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर पार्टी में असमंजस जस का तस है.इस सूची में कयास के मुताबिक, हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले तापस राय और बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह शामिल हैं. इसी तरह कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय को भी पूर्व मेदिनीपुर ज़िले की तमलुक



