क्या अब तक लोकल बस की तरह चल रही थी इंडिगो!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पिछले कई दिनों से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स लगातार कैंसिल हो रही है। पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। इसका कारण जान सबको हैरानी हो रही है। कहा जा रहा है कि क्रू की कमी के कारण फ्लाइट रद्द हो रही है और ऐसा तब हो रहा है जब डीजीसीए ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी।

सबको याद होगा कि अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होने की वजह से 241 लोगों की मौत हो गई थी। जब इसके कारणों की जांच की गई थी, तब क्रू मेंबर के थके होने की भी बात सामने आई थी। अन्य भी बहुत सारे कारण सामने आए।

जैसा अपने देश में अक्सर होता है कि सारी संबंधित एजेंसियों की नींद कोई घटना–दुर्घटना के बाद ही खुलती है। इस मामले में भी वैसा ही हुआ। डीजीसीए अचानक जागा और उसने बहुत सारे सख्त नियम लागू कर दिए। इसके कारण कुछ समय तक एयर इंडिया के विमानों पर भी प्रभाव पड़ा था। अब डीजीसीए ने 1 नवंबर से क्रू को लेकर नया नियम लागू किया है। इन नियमों के मुताबिक क्रू मेंबर का रेस्टिंग टाइम बढ़ा दिया गया है। नाइट फ्लाइट कम कर दी गई है। ड्यूटी टाइम कम होने से इंडिगो जैसी कंपनियों की हालत टाइट हो गई।

क्योंकि, अब तक इंडिगो लोकल बस की तरह चल रही थी यानी कम से कम स्टाफ में ज्यादा से ज्यादा उड़ानें संचालित की जा रही थीं। पायलट एसोसिएशन ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं। इंडिगो में नई हायरिंग पूरी तरह बंद है। अतिरिक्त पायलट भी नहीं है। इसलिए डीजीसीए के नए नियमों से इंडिगो के प्राण अटक गए। इसी कारण एक महीने में ही इंडिगो को करीब 1400 उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

अब आप सोच रहे होंगे कि इसका असर दूसरी एयरलाइन पर क्यों नहीं पड़ा, तो इसका जवाब है कि इंडिगो भारत में सबसे ज्यादा घरेलू उड़ानें संचालित करती है। इंडिगो के मुकाबले एयर इंडिया, विस्तारा और अकासा की नाइट उड़ानें कम हैं।

यहां बड़ा सवाल यह है कि अगर अहमदाबाद हादसा नहीं होता और 241 की बलि नहीं चढ़ती तो क्या हवाई यात्रियों की सुरक्षा हवा हवाई ही रहती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।