वी. नारायणन बने इसरो के नए चेयरमैन, दो साल का कार्यकाल तय
रॉकेट साइंटिस्ट वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्हें अंतरिक्ष विभाग का सचिव भी बनाया गया। नारायणन मौजूदा इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है।
भारत सरकार के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, “कैबिनेट की नियुक्ति कमिटी ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर, वालिमाला के डायरेक्टर वी. नारायणन को अंतरिक्ष विभाग और अंतरिक्ष आयोग के सचिव के तौर पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल दो साल के लिए तय किया गया है।”
गौरतलब है कि अंतरिक्ष विभाग के सचिव ही इसरो के चेयरमैन का कार्यभार संभालते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग: चंद्रमा मिशन में साथ की तैयारी
- Vikram-1 Launch: भारत के निजी स्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक छलांग! PM मोदी ने की Skyroot Aerospace की तारीफ, बोले- ‘इतिहास रचे विक्रम-1’
- ISRO Headquarters को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच हुई तो फर्जी साबित हुआ ईमेल
- Uri Sector Blast: LoC पर अचानक गूंजा धमाका, ड्यूटी के दौरान दो जवान शहीद
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
- अमेरिकी हवाई प्रदर्शन में दो युद्धक विमान टकराए, ईरान ने उड़ाया मजाक



