👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
0:00 left
लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को भी निगल देगा। आने वाले समय में यह तय है कि भारत की तरफ जो भी अंगुली उठाएगा और बहन–बेटियों के सम्मान के विरुद्ध सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा।
सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय संकट के समय धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है। इस माहौल में जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसले पस्त किए। दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी भरे उस चेहरे को भी देखा, जिसमें आतंकियों के जनाजे में वहां के नेता व सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। यह चीजें दिखाती हैं कि पाकिस्तान विफल राष्ट्र है और 70-75 वर्षों में उसने केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं। पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी ही दुनिया को बताई है।
सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू–कश्मीर के पहलगाम में वीभत्स व बर्बर घटना को अंजाम दिया था, जिसकी निंदा देश–दुनिया ने की थी लेकिन आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान व उसके आका मौन रहे। भारत के आन–मान–शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने सारे प्रमाण दिए, उसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। पहले ही दिन 100 से अधिक आतंकियों व प्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद के विषबेल को पालने–पोसने में योगदान देने वाले उनके परिवार से जुड़े लोगों को वीभत्स कृत्य की सजा दी गई। सभी ने भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य का लोहा माना। पाकिस्तान की हिमाकत का थल, वायु व नौसेना के बहादुर जवानों ने मजबूती से जवाब दिया और दुनिया को भी संदेश दिया कि हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं।
सीएम योगी बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के शौर्य को सलामी देने के लिए अपने सरकारी आवास से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को रवाना किया। सीएम योगी ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवानों, पूर्व सैनिकों, नौजवानों का अभिनंदन किया। सीएम ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सैल्यूट करते हुए बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे। देशभक्ति के जयघोष के बीच बच्चों ने 2000 फीट लंबा तिरंगा का प्रदर्शन किया।



