👉 यह भी पढ़ें:
- सुरेश भदौरिया के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर ईडी का छापा, फर्जी मान्यता मामले में सीबीआई की एफआईआर पर 10 राज्यों में एक साथ कार्रवाई
- इंदौर के बीमा अस्पताल में इसी सत्र से शुरू हो रहा मेडिकल कॉलेज, विधायक रमेश मेंदोला ने माना पीएम मोदी का आभार
- झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य को हटाया, तीन निलंबित
- मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री की उदासीनता अक्षम्य ; प्रियंका गांधी
- कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ पर हाईकोर्ट नाराज, कहा-बेहतर होगा अस्पताल बंद कर मरीजों को कहीं शिफ्ट कर दें
0:00 left
झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा : प्रधानमंत्री कार्यालय ने सहायता राशि का किया एलान
उत्तर प्रदेश के झांसी के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से भी सहायता राशि का एलान कर दिया गया है.पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में सहायता राशि का एलान किया गया है.
पीएमओ की पोस्ट के मुताबिक, घटना में मृतक नवजात के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. जबकि घायल हुए बच्चों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ऑफिसने भी घटना में सहायता राशि का एलान किया है.
यूपी सीएमओ ने घोषणा की है कि, मृतक नवजात के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायल नवजात को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है

वहीं अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद एवं चिंताजनक है. सबके प्रति संवेदनात्मक श्रद्धांजलि. आग का कारण ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर में आग लगना बताया जा रहा है.अखिलेश ने मांग करते हुए कहा, सबसे पहले यूपी भाजपा सरकार समस्त झुलसे बच्चों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए और जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है, उन समस्त शोक संतप्त परिवारों को 1-1 करोड़ संवेदना राशि दे.



