क्या मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा का टूट रहा है परिवार, पति प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर लिखी तलाक लेने की बात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव भाजपा नेत्री पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपर्णा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है-मैं जल्द से जल्द इस स्वार्थी महिला से तलाक लेने जा रहा हूं। अपर्णा यादव की टीम ने पोस्ट को फर्जी बताया है। टीम का कहना है कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया है।

प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर लिखा–मैं जल्द से जल्द इस स्वार्थी महिला से तलाक लेने जा रहा हूं। उसने मेरे पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया। उसकी इच्छा केवल प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनने की है। प्रतीक ने यह भी कहा कि वह खराब मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं, लेकिन अपर्णा इसकी परवाह नहीं करतीं। यह मामला दोनों प्रमुख राजनीतिक परिवारों से जुड़ा होने के कारण सुर्खियों में है।

अपर्णा यादव और प्रतीक की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। इससे पहले वह दोनों आठ साल तक दोस्त रहे। यह बात अपर्णा ने एक इंटरव्यू में कही थी। 2011 में हुई ये शादी चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा–प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे। अर्पणा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ली है। अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी प्रथमा है। प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। प्रतीक बिजनेस करते हैं। साथ ही जिम वगैरह भी चलाते हैं। दोनों अपने–अपने कामों में काफी व्यस्त रहते हैं। अपर्णा यादव एक हर्ष संस्था भी चलाती हैं। अपर्णा समाज सेवा के साथ ही शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। अपर्णा को गाने का शौक है। वो एक लोक गायिका भी हैं। दोनों लोग एनिमल लवर हैं। अक्सर पेट्स के साथ सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखने को मिल जाती है। अपर्णा वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।