गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर के नरवर गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। काशीदास पूजा के लिए बांस लगाने के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक सिपाही समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। सभी को मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरदह क्षेत्र के गांव नरवर में काशीदास बाबा की पूजन के लिए तैयारी चल रही थी। बांस लगा रहे थे। इस दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन से स्पर्श हो गया। हरा बांस में करंट आने से सात लोग अचेत हो गए। सभी को अचेतावस्था में मऊ स्थित चिकित्सालय ले जाया गया है। अस्पताल ले जाते समय छोटेलाल यादव ( 35), सिपाही रविंद्र यादव उर्फ कल्लू ( 29) , अजय यादव ( 23 ) ,अमन यादव ( 19 ) निवासी नरवर की मौत हो गई। आंबेडकर नगर के टांडा में तैनाती थी। मृतकों में सिपाही व उसका भाई अजय है। सिपाही पूजा के लिए ही छुट्टी पर घर आया था। तीन अन्य घायलों में अभिरिक यादव, संतोष यादव ,जितेंद्र यादव है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत



