राम मंदिर में भव्य रामकथा म्यूजियम: श्रद्धालु देख सकेंगे श्रीराम की दिव्य लीलाएं
अब राम मंदिर परिसर में श्रद्धालु केवल रामलला के दर्शन ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर लंका विजय तक की अद्भुत लीलाओं को भी अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से देख सकेंगे। अगले एक वर्ष में रामकथा संग्रहालय (म्यूजियम) बनकर तैयार हो जाएगा, जहां श्रीराम से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को भव्य रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
म्यूजियम का निर्माण कार्य प्रारंभ
राम मंदिर भवन निर्माण समिति और राम मंदिर ट्रस्ट ने इस भव्य म्यूजियम की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि म्यूजियम की गैलरियों और उनमें प्रदर्शित होने वाली सामग्री को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट: चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, लेकिन जांच अभी बाकी
- राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, जानिए क्या हैं नए नियम
- Ram Mandir Donation Row: राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, राम मंदिर चंदे की कथित गड़बड़ी पर मांगी स्वतंत्र जांच
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल बोले- दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही सरकार
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
आधुनिक तकनीक से सजी गैलरियां
म्यूजियम के लिए कैडमिन कंपनी से समझौता किया गया है, जो स्क्रिप्ट के आधार पर यह तय करेगी कि वीडियो टेक्नोलॉजी, इमरशिव टेक्नोलॉजी और आर्टिफैक्ट डिस्प्ले को किस प्रकार प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, लाइटिंग और रिफ्लेक्शन जैसी तकनीकी आवश्यकताओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
तेजी से हो रहा निर्माण कार्य
-
दो महीने में तकनीकी प्रक्रिया पूरी होगी।
-
छह महीने में गैलरी निर्माण कार्य संपन्न होगा।
-
एक वर्ष के भीतर श्रद्धालुओं के लिए रामकथा संग्रहालय तैयार हो जाएगा।



