लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा में एक रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस घटना में छह लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह फैक्ट्री बेहटा गांव में अवैध रूप से चलाई जा रही थी। मृतकों में व्यवसायी आलम, उनकी पत्नी और दो बेटे की मौके पर मौत हुई है। बाकी लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की सूचना है।

बताया जाता है कि रविवार सुबह कुर्सी रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से छत और दीवारें तक हिल गईं। धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य चला रही है। धमाका इतना जबरदस्त है कि आसपास की इमारतों पर भी इसका असर पहुंचा है। इस घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार शुरुआती सूचना के मुताबिक विस्फोट में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे आलम, आलम की पत्नी और उनके दो बेटों की मौत हुई है। घायलों के बारे में इस समय पुलिस जानकारी जुटा रही है। यह भी बात निकलकर सामने आई है कि फैक्ट्री में विस्फोट होने से छत भी ढह गई है। इसके अलावा अंदर मलबे में कई लोग फंसे हैं। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

आसपास के भवनों पर भी असर

इस हादसे पर लखनऊ के डीएम विशाख जी ने कहा कि पुलिस टीम, इमरजेंसी रिस्पांस, एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट के कारण और अन्य मुद्दों का पता लगाने के लिए पुलिस और अग्निशमन सेवा की टीमें यहां हैं। जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ था, वह पूरी तरह से नष्ट हो गई है और आसपास की इमारतें भी प्रभावित हुई हैं। अग्निशमन सेवा और पुलिस की टीमें विस्फोट के कारणों की जांच कर रही हैं। बीडीडी टीम और अग्निशमन सेवा की टीमें विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए सबूत एकत्र कर रही हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।