भाजपा सरकार ने रेल गाड़ी को झेल गाड़ी बना दिया है;अखिलेश यादव
दिवाली और छठ सहित अन्य त्योहारों के मौके पर देशभर के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ से खचाखच भरने की खबरे सामने आ रही है. इस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी.
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भाजपा सरकार ने रेल गाड़ी को झेल गाड़ी बना दिया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- आरक्षण सुधार या आरक्षण समाप्ति? अखिलेश यादव के बयान से गरमाई सियासत
- परिवारवाद पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- इसी वजह से नहीं टूटी सपा
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- पूरे जाट समाज से मांगें माफी
- अखिलेश यादव का बड़ा दावा: सहयोगियों के बिना BJP ‘शून्य’? 2027 से पहले यूपी की सियासत में तेज हुआ घमासान
- Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज
अखिलेश यादव ने लिखा, रेलवे की टिकट खिड़की को झेलो, रेलवे की वेबसाइट के नखरे झेलो, रेलवे के महादलालों को झेलो, रेलवे स्टेशन पर परेशानी झेलो, रेलवे प्लेटफॉर्म पर भीड़ झेलो.
ट्रेन में प्रवेश के लिए धक्का-मुक्की झेलो, रिजर्व सीट पर अनाधिकृत लोगों को झेलो और ट्रेन के अंदर चोरी के डर को झेलो.



