अयोध्या दीपोत्सव से दोनों डिप्टी सीएम अनुपस्थित, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

अयोध्या दीपोत्सव से दोनों डिप्टी सीएम अनुपस्थित, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अयोध्या में रविवार को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए। दोनों नेताओं ने अयोध्या जाने का अपना कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया।

अयोध्या दीपोत्सव 2025: डिप्टी CM की गैरमौजूदगी | Subkuz

केशव प्रसाद मौर्य ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए कहा कि “अपरिहार्य कारणों से अयोध्या जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।” वहीं, ब्रजेश पाठक ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे पहले से तय कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच पाए।

इसके अलावा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी दीपोत्सव में शामिल होने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

दीये-मोमबत्ती पर खर्चा क्यों? क्रिसमस से सीखो', अयोध्या दीपोत्सव पर अखिलेश  यादव के बयान से मचा बवाल - Why spend money on diyas and candles Akhilesh  Yadav Remarks on Ayodhya ...

डिप्टी सीएम के इस अनुपस्थित रहने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, भाजपा में डबल इंजन ही नहीं, इंजन से डबल डिब्बे भी टकरा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वर्चस्ववादी सोच और अहंकार में डूबी है, इसलिए अपने ही अपनों की सगी नहीं है।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा,जनता पूछ रही है कि क्या उप्र भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री के दोनों पद समाप्त कर दिए गए हैं?”

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अयोध्या के पीडीए सांसद को दीपोत्सव में आमंत्रित नहीं किया, जिससे पीडीए समाज बेहद आहत है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।